{"_id":"6106c7aa8ebc3e6fc46ef856","slug":"case-against-former-minister-chaudhary-bashir-filed-by-third-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री पर तीन तलाक का मुकदमा: पत्नी ने कहा- छठा निकाह करने जा रहे चौधरी बशीर, मुझे घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री पर तीन तलाक का मुकदमा: पत्नी ने कहा- छठा निकाह करने जा रहे चौधरी बशीर, मुझे घर से निकाला
Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
सार
पीड़िता का कहना है कि थाना मंटोला में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर एसएसपी ऑफिस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर पूर्व मंत्री के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर
विस्तार
आगरा के थाना मंटोला में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन साल से मायके में रह रही पत्नी ने उन पर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवेचना के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
ताजगंज की गोबर चौकी निवासी नगमा ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह 11 नवंबर 2012 को मंटोला के ढोलीखार मोहल्ला निवासी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के साथ हुआ था। उनके दो बेटे एक आठ साल तो दूसरा सात साल का है। वह तीन साल से मायके में रह रही हैं।
विज्ञापन
यह आरोप लगाया
आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुरालवाले मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न कर रहे थे। उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की जाती थी। इस पर दो मुकदमे दर्ज कराए थे। उन्हें परिचितों के माध्यम से पता चला कि चौधरी बशीर छठा निकाह करने वाले हैं।
विज्ञापन
इस पर वह ससुराल गई थीं। पति से बात की। मगर, पति ने गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया।
थाना मंटोला में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर एसएसपी आफिस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर पूर्व मंत्री के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी का वीडियो वायरल
पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पूर्व में झगड़ा हो चुका है। एक वीडियो भी पत्नी का सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो पति पर उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं। इसकी जांच की जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।