फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व मंत्री पर मुकदमा: पत्नी नगमा का आरोप-छठा निकाह करने जा रहे चौधरी बशीर दे रहे हैं धमकी, ये है मामला

Wed, 04 Aug 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Aug 2021 12:20 AM IST
सार

नगमा ने बताया कि पति चौधरी बशीर जब मंत्री थे, तब उनका विवाह गजाला से हुआ था। उनसे तलाक के बाद गिन्नी कक्कण, फिर तरन्नुम से हुआ। इसके बाद उनसे निकाह हुआ।

विज्ञापन
Former Minister Chaudhary Bashir Give Threat To Wife Nagama Crime News
चौधरी बशीर और उन पर मुकदमा करने वालीं पत्नी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को गिरफ्तार करने के लिए उनकी पत्नी नगमा ने एसएपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया है। उनका आरोप है कि तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराने के बाद समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। धमकियां मिल रही हैं। शिकायत पर पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने दूसरे थाने में विवेचना ट्रांसफर करने का आग्रह किया है। मुकदमा थाना मंटोला में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पत्नी नगमा को बयान के लिए बुलाया जाएगा। साक्ष्य जुटाए जाएंगे। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। गोबर चौकी, ताजगंज निवासी नगमा का निकाह 11 नवंबर, 2012 को मंटोला के ढोलीखार मोहल्ला निवासी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उत्पीड़न किया जा रहा है।

Former Minister Chaudhary Bashir Give Threat To Wife Nagama Crime News
यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर
नगमा ने बताया कि पति चौधरी बशीर जब मंत्री थे, तब उनका विवाह गजाला से हुआ था। उनसे तलाक के बाद गिन्नी कक्कण, फिर तरन्नुम से हुआ। इसके बाद उनसे निकाह हुआ। उनके पत्नी रहते हुए चौधरी बशीर ने दिल्ली की रुबीना से शादी कर ली। अब नौकर की बहन से निकाह कर लिया है। वह पहले से शादीशुदा थी। पति से अलग रह रही है। इस पर उन्होंने 31 जुलाई को थाना मंटोला में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया।

संबंधित खबर:
पूर्व मंत्री पर तीन तलाक का मुकदमा: पत्नी ने कहा- छठा निकाह करने जा रहे चौधरी बशीर, मुझे घर से निकाला

Former Minister Chaudhary Bashir Give Threat To Wife Nagama Crime News
चौधरी बशीर - फोटो : अमर उजाला
अब वह चौधरी बशीर के खिलाफ कार्रवाई चाहती हैं। उनका कहना है कि अब तीन तलाक पर कानून बन चुका है। इसमें आरोपी पति की गिरफ्तारी का प्रावधान है। पुलिस कार्रवाई करे। जब से मुकदमा दर्ज कराया है, उन्हें धमकी मिल रही है। कुछ लोग घर भी आ रहे हैं। इस पर सोमवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र दिया। किसी और थाने से विवेचना कराने को कहा है। कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Minister Chaudhary Bashir Give Threat To Wife Nagama Crime News
तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराने वाली नगमा - फोटो : अमर उजाला
नगमा ने उठाई थी आवाज, 23 दिन रहना पड़ा था जेल में
नगमा ने बताया कि वर्ष 2013 में पति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी। इस पर चौधरी बशीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उनको जेल भेजा गया था। 23 दिन जेल में रहना पड़ा था। इसके बाद जमानत हो गई थी। बाद में परिवार के लोगों ने पंचायत की। वह बेटे की देखभाल की खातिर समझौता करने के लिए तैयार हो गई थीं। समझौता करा दिया। वर्ष 2018 में फिर से उत्पीड़न किया गया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। तब से वो मायके में दोनों बेटों के साथ रह रही हैं। पति खर्च भी नहीं देते हैं। उनका तलाक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Former Minister Chaudhary Bashir Give Threat To Wife Nagama Crime News
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमे में विवेचना शुरू हो गई है। पीड़िता को बयान के लिए बुलाया जाएगा। वहीं साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed