{"_id":"5d629f008ebc3e015c0c91bd","slug":"triple-talaq-alligation-after-2-years-of-marriage-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः दहेज में दो लाख नहीं देने पर तीन तलाक, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः दहेज में दो लाख नहीं देने पर तीन तलाक, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Tue, 27 Aug 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
तीन तलाक कानून बनने के बाद मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। तीन तलाक का एक और मामला दर्ज हो गया है। ससुराल में जाकर पत्नी को तीन तलाक बोलने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विवाहिता के ससुर, सास और ननद के खिलाफ भी रिपोर्ट कराई गई है।
सभी आरोपी गौतमबुद्ध नगर में जेवर के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि काफी समय तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश होती रही लेकिन बात नहीं बनी।
नौहझील के गांव शंकरगढ़ी निवासी अख्तर खां ने बेटी रूबी की शादी 29 अप्रैल 2017 को गौतमबुद्ध नगर जेवर के नीमका गांव में की थी। शादी के कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में रिश्तों में कड़वाहट आने लगी। दहेज की मांग की जाती रही।

Trending Videos
रूबी अपने पिता के घर भी चली गई थी। दोनों का रिश्ता बना रहे इसके लिए समाज के लोगों ने भी प्रयास किए। कई दफा गांव के असरदार लोगों ने बैठकर समझौता कराने की कोशिश की लेकिन बात बनी नहीं।
नौहझील थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 अगस्त को शौकीन अपनी ससुराल गया और वहां पत्नी रूबी को तीन तलाक बोलकर आ गया।
अख्तर खां ने इस संबंध में शौकीन, उसके पिता शहीद, सास अनीसा और ननद मुस्कान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।