फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tried to burn alive three people of family

केरोसिन छिड़क ससुर, देवर-देवरानी को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

Mon, 07 May 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 07 May 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
tried to burn alive three people of family
पीड़ित पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में रविवार देर रात एक परिवार के तीन लोगों को केरोसिन छिड़ कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


घटना के पीछे गृहस्वामी की बड़ी बहू से चल रहे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पीड़ितों की ओर से मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

 
सुहागनगर सेक्टर दो सिंधी की ठार निवासी रामशंकर रविवार रात घर में सो रहा था। जबकि उसका छोटा बेटा चंदन, उसकी पत्नी रेखा, 13 वर्षीय बेटी मुस्कान अलग कमरे में सो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केरोसिन छिड़क किया आग के हवाले

रामशंकर ने बताया कि कि रात करीब डेढ़ बजे मकान में कुछ लोग अंदर आए। इनमें उसके बडे़ बेटे राम सुधीर की पत्नी नीतू, उसका साला अरविंद और साढू़ बबलू के साथ पांच अन्य लोग थे। 

आरोप है कि ये लोग रामसुधीर को तलाश रहे थे। बाद में इन तीन लोगों पर केरोसिन छिड़क जिंदा आग के हवाले कर भाग निकले। आग में रमाशंकर, चंदन, उसकी पत्नी रेखा गंभीर रूप से झुलस गए। 

चीखपुकार पर आसपास के लोग आ गए और तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रेखा की तहरीर पर उसके जेठ राम सुधीर के ससुराली पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

बड़े बेटे का पत्नी से चल रहा है विवाद

tried to burn alive three people of family
पीड़ित ससुर - फोटो : अमर उजाला
राम सुधीर के अनुसार उसका पत्नी नीतू से कई साल से विवाद चल रहा है। कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन नतीजा नहीं निकला। राम सुधीर नई दिल्ली में एक कंपनी में वाहन चालक है। 

रविवार शाम को ही राम सुधीर फिरोजाबाद आया था। वो दूसरे मकान में सोने चला गया था। इसके चलते वो बच गया। राम सुधीर की पत्नी नीतू अपने पिता सुनहरीलाल निवासी मुस्तफाबाद के साथ कई साल से रह रही है। 

नीतू ने 23 अक्टूबर 2017 को ससुर रामशंकर एवं देवर चंदन के विरूद्व रिपोर्ट नई दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में दर्ज कराई थी। मामले में चंदन और रामशंकर छह माह जेल में रहे। 

संपत्ति हथियाना चाहती है बहू 

पिता-पुत्र 30 मार्च को जमानत पर छूटे थे। पीड़ित रामशंकर ने बताया कि बड़ी बहू नीतू लंबे समय से परिवार से अलग रह रही है। उसकी मंशा संपत्ति हथियाने की है।  

एसएसपी राहुल यादवेंदु ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मामले में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। चूंकि मामला गंभीर है, इसलिए गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed