फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tridents register impressive win, beat Taj View by 7 wickets

Agra News: ट्राइडेंट की शानदार जीत, ताज व्यू को 7 विकेट से हराया

Thu, 16 Apr 2026 02:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Tridents register impressive win, beat Taj View by 7 wickets
आगरा । रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टीसा के मैदान पर खेले गए बारहवें मैच में होटल ट्राइडेंट ने दमदार प्रदर्शन करते हुए होटल ताज व्यू को 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर होटल ताज व्यू ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवरों में टीम ने 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। टीम की ओर से विनोद कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब हासिल किया। 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल ट्राइडेंट की टीम ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 7 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तेजतर्रार पारी में मुनीश यादव ने 48 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी में ट्राइडेंट के दीपक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित हुए। बृहस्पतिवार को होटल अमर विलास और होटल ग्रैंड मर्क्यूर के बीच 20 ओवर का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर अतुल सोलंकी, दीपक कौशिक, अमूल्य कक्कड़, राजीव सक्सेना, अनुराग शर्मा, राजेश शर्मा, युवराज सिंह, शांतनु घोष, नवीन गोस्वामी और बलदेव भटनागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed