{"_id":"62b89cc0f5c74559454f7ace","slug":"tricolor-will-be-hoisted-at-1-80-lakh-houses-and-shops-in-the-district-kasganj-news-agr538177346","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1.80 लाख घर व दुकान पर लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1.80 लाख घर व दुकान पर लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन
कासगंज। आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जिले के 1.80 लाख मकान, दुकान, सार्वजनिक स्थल, पुलिस चौकी, थाना परिसर, निजी प्रतिष्ठानों, सरकारी भवनों पर तिरंगा लहराने की योजना बनाई गई है।
प्रदेश सरकार ने आजादी के 75वें वर्ष पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव को एक नए अंदाज में मनाने की पहल की है। लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने एवं आजादी के लिए वलिदान देने वाले शहीदों को सम्मान देने को हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवी, आईटीआई के प्रशिक्षु छात्र, वोकेशनल प्रशिक्षण केंद्रों के दक्षकारों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों आदि का सहयोग लिया जाएगा।
स्कूलों में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें झंडा फहराने, समय से उतारने, सम्मान की रक्षा करने आदि के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार होगा। जिला मुख्यालय पर एलईडी वेन से प्रचार प्रसार होगा। वहीं सोशल मीडिया, सिनेमाघर, मल्टी प्लेक्टस, केवल नेटवर्क आदि के माध्यम से भी प्रचार प्रसार होगा।
विज्ञापन
यह रहेगी समिति
हर घर तिरंगा कार्यक्रम की एक समिति बनेगी। जिलाधिकारी इस समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायतराज अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इनके अलावा विवि कुलपति द्वारा नामित प्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, एआरटीओ, आईटीआई प्राचार्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला उद्योग महाप्रबंधक, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र, समन्वयक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समन्वयक नागरिक सुरक्षा संगठन, एनसीसीसी व एनएसएस के अधिकारी, जिलाधिकार द्वारा नामित व्यापार मंडल प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे।