{"_id":"617443f714fb07067c66c9db","slug":"tribute-paid-to-martyr-rajveer-singh-on-police-commemoration-day-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: पुलिस स्मृति दिवस पर राजवीर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, बोडो आतंकियों के हमले में हुए थे शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: पुलिस स्मृति दिवस पर राजवीर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, बोडो आतंकियों के हमले में हुए थे शहीद
Sat, 23 Oct 2021 10:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 10:48 PM IST
सार
राजवीर सिंह 45वीं वाहिनी पीएसी के जवान थे। 26 फरवरी 1996 में असम में बोडो आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए थे। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
शहीद को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में पुलिस स्मृति दिवस और झंडा दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री किसान इंटर कॉलेज धिरामई में शहीद आरक्षी राजवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद राजवीर सिंह के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर डीआईओएस मिथिलेश कुमार और सीओ सदर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि राजवीर सिंह ग्राम बंथल थाना पिलुआ के निवासी थे। 1981 में 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में आरक्षी पद पर नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन
सरकार ने उनकी यूनिट को असम राज्य में बोडो आतंकवादियों का सफाया करने के लिए भेजा। 26 फरवरी 1996 को बैटरी चलित आईडी विस्फोट से उनके वाहन को उड़ा दिया गया। इस आतंकी हमले में राजवीर सिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन