फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tribute paid to freedom fighter Roshan Lal, the hero of the Hardy Bomb Case.

Agra News: हार्डी बम कांड के महानायक स्वतंत्रता सेनानी रोशन लाल को दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to freedom fighter Roshan Lal, the hero of the Hardy Bomb Case.
आगरा। क्रांतिकारी रोशन लाल सूतैल स्मृति समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी स्व. रोशन लाल सूतैल की 37वीं पुण्यतिथि पर पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य सभागार में पुण्य स्मरण कार्यक्रम किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूरन डावर, अध्यक्ष शशि शिरोमणी, राम टंडन, मधुरिमा शर्मा और संयोजक बृजेश कुमार सूतैल ने किया। इस दौरान रंगमंच कलाकार दिलीप रघुवंशी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूरन डावर ने कहा कि रोशन लाल सूतैल का जीवन त्याग, साहस व राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है। संयोजक बृजेश सूतैल ने बताया कि रोशन लाल ने नूरी दरवाजा स्थित भवन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह से बम बनाने का प्रशिक्षण लिया था। कार्यक्रम संयोजक सुमन सूतैल ने बताया कि 1940 में राम बारात के दौरान बेलनगंज में रोशन लाल सूतैल व बासुदेव गुप्ता ने ब्रिटिश कलेक्टर हार्डी पर बम फेंका था। इस घटना के बाद उन्हें जेल में कठोर यातनाएं दी गईं। आजादी के बाद वे 1952 से 1980 तक शहर कांग्रेस महासचिव रहे और जोन्स मिल व बीपी ऑयल मिल हड़ताल सुलझाने में मुख्य भूमिका निभाई। संचालन हरीश चिमटी ने किया। इस दौरान कमल शर्मा, भारत भूषण, चारू बलराम शर्मा, डॉ. शिवानी, चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed