फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trefic syste

एटा में भी लाइट सिग्नल से कंट्रोल होगा ट्रैफिक

Sat, 03 Aug 2019 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
trefic syste
जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था संभालती पुलिस- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। बड़े शहरों की तर्ज पर एटा में भी यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए ट्रैफिक लाइटों को लगाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही शहर सहित अलीगंज और जलेसर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर लाइट सिग्नल से यातायात कंट्रोल किया जाने लगेगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। एसएसपी ने यातायात प्रभारी से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते जनपद में यातायात की स्थिति खासी खराब है। शहर के जीटी रोड पर प्रतिदिन घंटों जाम लगता है। यातायात पुलिस के लगातार प्रयास के बाद भी इसमें कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। एसएसपी ने निर्देश देकर इस समस्या को कम करने को कहा था। इस पर हर चौराहे, तिराहे पर यातायात पुलिस के साथ होमगार्डों की भी तैनाती कर दी गई थी, जिससे यह समस्या कम हो सके। लेकिन इसका भी कोई असर नहीं दिखाई दिया। शहर के बस स्टेशन, ठंडी सड़क, आगरा रोड, कचहरी रोड जाने वाले मार्गों के सामने आए दिन जीटी रोड पर जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ती जा रही समस्या से निपटने के लिए एसएसपी स्वप्निल ममगाई की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास शुरू किए गए। उच्चाधिकारियों व जानकारों से चर्चा के बाद जनपद में ट्रैफिक लाइटें लगाने की योजना बनाई। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक बूथ लगाने की योजना भी है। शुक्रवार को एसएसपी ने यातायात प्रभारी बाचान से सिंह को सर्वे कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से रात तक करेंगी काम
एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया शहर और कस्बों में जब यातायात का अधिक दबाव होता है। उस समय यह ट्रैफिक लाइटें कार्य करेंगी। ट्रैफिक लाइटों के अनुसार यातायात कंट्रोल करने के लिए वाहन चालकों को भी सजग किया जाएगा। इसके लिए जागरूकता लाने का भी प्रयास किया जाएगा। लोगों को खुद भी इन लाइटों के अनुसार वाहन रोकने और आगे बढ़ने के प्रति सजग होना होगा।
बनाया जा रहा इस्टीमेट
टैफिक लाइटें, टैफिक बूथ के अलावा यातायात पुलिस के लिए अन्य उपकरणों के लगाने में आने वाले खर्च का भी इस्टीमेट बनाया जा रहा है। यह तीनों तहसील क्षेत्रों के अलावा अन्य सर्किल जहां इसका उपयोग होगा वहां भी लगाई जा सकतीं है। इसके लिए बड़ा खर्च आएगा। इसके चलते पहले से स्थान चिह्नित कर इनकी संख्या और खर्च का पूरा डाटा तैयार कर लिया जाएगा। जिससे इस योजना में कोई दिक्कत न आए।

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जनपद में जाम की बड़ी समस्या है। ट्रैफिक सिग्नल और ट्रैफिक बूथ बन जाने से इसमें सुधार आएगा। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। तीन दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। स्वप्निल ममगाई, एसएसपी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed