{"_id":"5e17627e8ebc3e87ce3ebd02","slug":"trefic-police-mainpuri-news-agr42400123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का पालन करें नहीं तो पुलिस के चक्रव्यूह में फंस जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का पालन करें नहीं तो पुलिस के चक्रव्यूह में फंस जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अपराध पर अंकुश लगने के लिए पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह शुरू करने जा रही है। पुलिस की कवायद भले ही अपराधियों के लिए है, लेकिन इनमें आप और आपके बच्चे भी फंस सकते हैं। अगर किसी तरह की कार्रवाई से बचना है तो सिर्फ नियमों का पालन करें। आपकी सतर्कता ही आपको होने वाली परेशानी से बचा सकती है।
अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान का नाम ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ रखा गया है। इसके तहत पुलिस जिलेभर में अपराधियों पर नजर रखेगी। सभी महत्वपूर्ण तिराहों और चौराहों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। सबसे ज्यादा पुलिस की नजर 18 से 30 वर्ष तक के युवाओं पर रहेगी। चेकिंग के दौरान ऐसे युवाओं पर सख्ती बरती जाएगी जो बिना नंबर की बाइक पर तीन-तीन सवारियों बैठाकर फर्राटा भर रहे होंगे। इसलिए जरूरी है कि अपनी गाड़ियों पर मानक के अनुसार नंबर प्लेट लगवाने के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
पुलिस ने यह कवायद अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए की है। जल्द ही यह व्यवस्था जिलेभर में लागू हो जाएगी। एसपी की ओर से इस संबंध में सभी थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कुछ ऐसा होगा पुलिस का चक्रव्यूह
-बिना नंबरों की गाड़ियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर।
-18 से 30 वर्ष के युवा होंगे पुलिसकर्मियों के निशाने पर।
-जिले की सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग होगी।
-सीओ और थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के दो भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त करेंगे। गश्त की अवधि कम से कम 40 मिनट की होगी।
एसपी लेंगे अपडेट
ऑपरेशन चक्रव्यूह पर एसपी सीधे नजर रखेंगे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि डीसीआर प्रत्येक दिन की कार्रवाई से शाम साढ़े नौ बजे उन्हें अवगत कराएगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
कानून व्यवस्था में सुधार के लिए यह कवायद शुरू की गई है। व्यवस्था को लागू करा दिया गया है। जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे।
-अजय कुमार, एसपी मैनपुरी।