फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tree plantetion

आठ जोन में 72 सेक्टर मजिस्ट्रेट कराएंगे प्रकृति का शृंगार

Thu, 08 Aug 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
tree plantetion
विश्व भारती पब्लिक स्कूल पौधारोपण करते एडीएम व अन्य- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। भारत छोड़ों आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ और 150वीं गांधी जयंती वर्ष पर प्रदेश भर में आज पौधरोपण का महाकुंभ होगा। इस महाकुंभ में जिले में 18 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। लक्ष्य और प्रकृति का ठीक से शृंगार कराने के लिए के लिए प्रशासन की ओर से आठ जोन बनाकर 72 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में आज 18.78 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पूरी सरकारी मशीनरी को लगाया गया है। प्रत्येक विभाग को पौधरोपण करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें जन सहयोग भी मांगा गया है। निजी संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ सरकारी जमीन पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की जा रही हैं। प्रत्येक ब्लॉक को जोन बनाया गया है, शीतलपुर ब्लॉक के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर नंदलाल सिंह, मारहरा दुर्गेश यादव तहसीलदार सदर, निधौली कलां निर्मल द्विवेदी पीडी डीआरडीए, सकीट एसएन कुशवाह डीडीओ, अलीगंज एसडीएम पीएल मौर्या, जैथरा राकेश कुमार त्यागी तहसीलदार अलीगंज, जलेसर अरूण कुमार एसडीएम जलेसर, अवागढ आरपी सिंह तहसीलदार जलेसर को नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने पौधरोपण करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं शासन ने भी नोडल अधिकारी के तौर पर सचिव चिकित्सा शिक्षा मुकेश मेश्राम को निगरानी का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

बदरिया में बनाया जाएगा गांधी उपवन
ब्लॉक शीतलपुर के गांव बदरिया में 150वीं गांधी जयंती पर गांधी उपवन 10 हेेक्टेयर में बनाया जाएगा। यहां 11 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। गांधी उपवन में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड अंतिम पौधा लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधे लगाकर सुरक्षा का भी लिया जाए संकल्प
मिरहची स्थित श्रीमती कृष्णा यादव बालिका इंटर कालेज परिसर में प्रबंधक, शिक्षक और छात्राओं ने सैकड़ों पौधों का रोपण किया और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रबंधक अनिल कुमार यादव, प्रधानाचार्य मनोज कुमार, अरूणा यादव, साबिर खां, कश्मीरी रानी, अनामिका शर्मा, पूजा राजपूत, त्रिलोकी राठौर मौजूद रहे।
एडीएम ने किया पौधरोपण
एटा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल किदवई नगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। एसडीएम नंदलाल, ईओ दीपक वार्ष्णेय, सीओ देव आनंद, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, जमशेद आलम, जहीर अहमद, विकास सक्सेना मौजूद रहे।

जिले में आठ जोन बनाकर 72 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनकी निगरानी में जिले भर की न्याय पंचायत और ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत, नगर पालिका आदि क्षेत्रों में 18.78 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इस महाकुंभ में जनसहयोग की भी अपेक्षा की जाती है।
अखिलेश पांडेय, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed