फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment was not available, three died in three days due to heart attack

Agra News: नहीं मिला इलाज, हार्ट अटैक से तीन दिन में तीन की मौत

Mon, 28 Apr 2025 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Treatment was not available, three died in three days due to heart attack
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती उच्च रक्तचाप के मरीज। संवाद
मैनपुरी। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। गर्मी की मार से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। समय से उपचार न मिलने के कारण लोगों को हार्ट अटैक भी पड़ रहा है। तीन दिन में जिला अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हुई है, जबकि 11 मरीज रेफर किए गए हैं। मरीजों को बेड भी नहीं मिल पा रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कुर्सियों पर मरीज लिटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को उच्च रक्तचाप के मरीजों की भीड़ रही। यहां 300 से अधिक मरीज ऐसे पहुंचे जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। शहर के मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी पुष्पा देवी (62) पिछले कुछ दिन से उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। सोमवार की सुबह उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला नगला गोवर्धन निवासी रामसेवक (75) को भी सोमवार की सुबह उच्च रक्तचाप की दिक्कत हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक पड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को भी आगरा रोड निवासी रामनिवास की हार्ट अटैक से जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सात साल से हृदय रोग विभाग में नहीं है डॉक्टर की तैनाती
जिले में हार्ट के मरीजों के उपचार के लिए पिछले सात साल से कोई डॉक्टर नहीं है। जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत भी की गई है लेकिन डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके चलते अस्पताल में आने वाले हार्ट के मरीजों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है और उनकी मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ईएमओ और चेस्ट फिजीशियन की मदद से उन्हें उपचार दिलाया जा रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ के लिए कई बार पत्र लिखे गए। लेकिन डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी। एक बार फिर से पत्र लिखा जा रहा है।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed