{"_id":"6096bd878ebc3ed1fe56bd36","slug":"treatment-should-be-given-to-patients-admitted-in-kovid-hospital-on-priority-dm-mainpuri-news-agr4911639141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्राथमिकता से दिया जाए उपचार-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्राथमिकता से दिया जाए उपचार-डीएम
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को कोविड लेवल टू अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों और चित्सिकों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें मरीजों को पूरी सुरक्षा के बीच उपचार देने के निर्देश दिए। कोविड अस्पताल में गंदगी की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि सभी मरीजों को बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता से उपचार किया जाए।
जिलाधिकारी ने तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों से कहा कि संकट की इस घड़ी में धैर्य रख अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा से करें। संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द संक्रमण से निजात मिल सके। उन्होंने तैनात स्वास्थ्य, सफाई कर्मियों से कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम करें। कोविड वार्ड में पीपीई किट, मास्क, ग्लब्स पहनकर स्वास्थ्य सेवाएं दे। शौचालय में गंदगी की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी प्रकटी की।
उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड में साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध किए जाएं। वार्ड में तीन शिफ्ट में सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए और उनका नाम, मोबाइल नंबर वार्ड में चस्पा कराया जाएं। उन्होंने तीन बार वार्ड की सफाई के निर्देश दिए। डीएम ने यहां भर्ती मरीजों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एके पांडेय, मुख्य चिकित्साधीक्षक अरविंद कुमार गर्ग, तहसीलदार कुरावली कमल कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनिल यादव, ऋषि यादव, नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बंगलूरू की संस्था उपलब्ध कराएगी 50 कंसंट्रेटर
जिलाधिकारी ने जिले में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए तेजी से प्रयास शुरू किए हैं। जिलाधिकारी की पहल पर एसीटी ग्रांट बेंगलुरु की संस्था सृजन एक सोच के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र कुमार ने जनपद के कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की सहमति दी है। शनिवार को दो कंसंट्रेटर जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल में संस्थान ने उपलब्ध भी करा दिए।