फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Travel bus, tax like aeroplane

सफर बस का, टैक्स लगेगा हवाई जहाज का

Wed, 08 Jun 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 08 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Travel bus, tax like aeroplane
इसी बस में की गई लूटपाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
47 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में अगर एसी बस से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो इस बार जेब हल्की करने को तैयार हो जाएं। एक जून से एसी बसों के किराए पर हवाई जहाज के भाड़े की तर्ज पर  सर्विस टैक्स लागू हो गया है। चाहे बस रोडवेज की हो या फिर किसी प्राइवेट टूर आपरेटर की। पर्यटन नगरी आगरा में टूर आपरेटरों ने इसे पर्यटन विरोधी कदम करार दिया है। 
विज्ञापन

सर्विस टैक्स की नकारात्मक सूची में शामिल परिवहन सेवाओं को भी एक जून से सर्विस टैक्स में जोड़ लिया गया। वातानुकूलित बसों के किराए के केवल 40 फीसदी धनराशि पर 15 फीसदी सर्विस टैक्स लिया जाएगा। चार्टर्ड एकाउंटेंट आफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष सीए सर्वेश वाजपेयी और प्रमोद सिंह चौहान के मुताबिक एसी बसें लग्जरी नहीं, बल्कि मध्य वर्ग की भी जरूरत है। इन्हें सर्विस टैक्स से अलग रखा जाना चाहिए था। टूरिस्ट और विशेष प्रयोजन के लिए बसों की बुकिंग कराने वालों पर यह अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन


रेलवे के एसी क्लास में लागू था सर्विस टैक्स
हवाई जहाज के टिकट पर ही पूर्व में सर्विस टैक्स वसूला जाता था, लेकिन रेलवे ने एसी टिकट पर सर्विस टैक्स लागू किया तो उसके बाद इस साल से बसों को भी इसके दायरे में लाया गया। रेलवे में एसी फर्स्ट क्लास से थर्ड एसी और चेयरकार तक पर सर्विस टैक्स लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed