{"_id":"2ec52c93c288d21c8580e05789c0d9f6","slug":"transporters-says-govt-disgise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर्स बोले, सरकार ने किया छलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर्स बोले, सरकार ने किया छलावा
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
Updated Tue, 01 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगरा। ट्रांसपोर्टर्स ने आम बजट से निराशा जताई है। ट्रांसपोर्ट चेंबर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सहित ने कहा है कि बजट में ट्रांसपोर्टर्स की टीडीएस में राहत देने की मांग को नहीं माना गया है। उन्होंने इसे सरकार की वादाखिलाफी बताया है। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने अक्टूबर में हड़ताल की थी। इनमें टोल टैक्स और टीडीएस की मांग प्रमुख थी। केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों ने आम बजट में ट्रांसपोर्टर्स को दस से कम ट्रक रखने वाले ट्रांसपोर्टर्स को टीडीएस से राहत देने का वायदा किया था। ट्रांसपोर्टर्स गोपाल मोहन गर्ग, सुखदेव कालरा, अशोक बंसल, अमर सिंह ग्रेवाल, गिरीश अग्रवाल, गोविंद बिंदल, अरुण चौहान, ब्रजमोहन सिकरवार का कहना है कि बजट में ट्रांसपोर्टर्स के हित में कुछ भी नहीं है। जल्द ही आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके इस मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा।