{"_id":"6879211b983d8298670fb108","slug":"transformer-is-out-of-order-for-six-days-power-supply-to-300-houses-is-cut-off-kasganj-news-c-175-1-kas1003-134608-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छह दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, 300 घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छह दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, 300 घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन
सहावर। गांव खुदाताल में 6 दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ग्रामीण कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की सुस्ती के चलते अभी तक ट्रांसफार्मर सही नहीं हो सका है। इससे करीब 300 घरों की बत्ती गुल है। लोग बिजली और जल संकट से जूझ रहे हैं।
गांव खुदाताल में ट्रांसफॉर्मर में 6 दिन पहले खराबी आ गई थी, जिससे क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हुई। अरविंद कुमार राजपूत ने बताया कि इलाके में करीब एक हजार घर हैं। ट्रांसफार्मर में खराबी आने से करीब 300 घरों की सप्लाई बाधित चल रही है। गर्मी और उमस के चलते ग्रामीण बेहाल है। बिजली नहीं आने से पेयजल संकट भी बना हुआ है। ग्रामीण ट्रांसफार्मर सही कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक प्रभावित घरों की आपूर्ति सुचारू करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। अरविंद ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत जेई से की तो उन्होंने बृहस्पतिवार की शाम तक ट्रांसफॉर्मर सही कराने का आश्वासन दिया, लेकिन रात तक कोई विद्युत कर्मी गांव नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। बरसात का समय चल रहा है। पूरे गांव में अंधेरा है। गांव के आसपास खेत है। इससे घरों में विषैले जीव-जंतु घुसने की आंशका बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर सही कराने की मांग की है।