{"_id":"6af1f3e80fcc8f23220e1b15","slug":"transfer-of-72-sub-inspectors-in-agra-police-commissionerate-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: नगर जोन में 72 दरोगा इधर से उधर, साइबर थाने से सबसे अधिक तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: नगर जोन में 72 दरोगा इधर से उधर, साइबर थाने से सबसे अधिक तबादले
Mon, 09 Nov 2026 09:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:55 PM IST
सार
दिवाली के बाद सोमवार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल किया गया। 72 दरोगाओं के तबादले कर दिए गए। साइबर थाने में सबसे अधिक बदलाव किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन में सोमवार को डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने 72 दरोगाओं को इधर-उधर कर दिया। 18 दरोगाओं को पुलिस लाइन से थाना ताज सुरक्षा, सदर, महिला, सदर, शाहगंज, जगदीशपुरा, नाई की मंडी, साइबर थाने और कोतवाली में तैनाती दी गई।
वहीं पश्चिमी जोन के बरहन थाना और पूर्वी जोन के डाैकी थाने से 1-1 दरोगा को साइबर और जगदीशपुरा थाना भेजा गया। नगर के अन्य थानों से 52 दरोगा इधर से उधर किए गए। सबसे अधिक साइबर थाने से 11 दरोगाओं का तबादला दूसरे थानों में किया गया।
थाना सदर से 9 के तबादले किए गए। डीसीपी सिटी ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया में तबादले किए गए हैं। नए दरोगाओं को थाने में भेजा गया है।