फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   transaction charge complaint rises in mathura

बैंकों में बढ़ रहीं ट्रांजेक्शन चार्ज की शिकायत

Mon, 15 May 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
transaction charge complaint rises in mathura
एसबीआई - फोटो : Pintrest
बैंकों में अपने काम कराने के लिए कम, बल्कि ट्रांजेक्शन चार्ज की शिकायतें लेकर ग्राहक ज्यादा पहुंच रहे हैं। एक अप्रैल से बैंकों ने हर सुविधा, लेन-देन, पासबुक प्रिंटिंग, चेकबुक, एटीएम आदि को लेकर अपने शुल्क में इजाफा किया है। एक महीने बाद ऐसे ग्राहकों की संख्या ज्यादा है, जो अपनी पासबुक लेकर बैंकों में शुल्क लग जाने की शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र और प्राइवेट बैंकों में शिकायत लेकर आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर शिकायतें शुल्क को लेकर हैं। नए नियमों के तहत निर्धारित संख्या से ज्यादा चेकबुक, एटीएम, पासबुक प्रिंटिंग, लेन-देन पर 150 रुपये तक का शुल्क लगाया जा रहा है, जिससे ग्राहक अब तक जागरूक नहीं हुए हैं। 10 में से 8 शिकायतें इन दिनों इसी शुल्क की हैं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा ऐसी शिकायतें भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों की है। दरअसल, देश का सबसे बड़ा बैंक होने के साथ ही स्टेट बैंक की शाखाएं भी ज्यादा हैं। पांच बैंकों के विलय और महिला बैंक के भी विलय के बाद स्टेट बैंक के ग्राहकों की भी संख्या ज्यादा हो गई है। ग्रामीण इलाकों तक पहुंच के कारण लोगों को अब यह कटौती भारी पड़ रही है। ग्राहक पहले की तरह ही एटीएम और ब्रांच से कई बार लेन-देन कर रहे हैं, जबकि दोबारा पासबुक प्रिंटिंग, तीन बार से ज्यादा लेन-देन पर बैंक शुल्क  लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed