फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trans Echo will conduct heart check-up in 10 minutes, saving patients' lives

Agra News: ट्रांस ईको से 10 मिनट में होगी हृदय की जांच, बचेगी मरीजों की जान

Mon, 04 May 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Trans Echo will conduct heart check-up in 10 minutes, saving patients' lives
कार्यशाला में मौजूद डाॅक्टर। 
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर विभाग की ओर से ट्रांससोफेजियल इकोकार्डियोग्राफी पर कार्यशाला हुई। इस तकनीक से आईसीयू के मरीज की 10 मिनट में हृदय की जांच हो सकेगी। इससे गंभीर मरीजों की जान बचाने की दर बढ़ जाएगी।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. दीपक मालवीय ने बताया कि सेप्सिस, हार्टअटैक व हृदय में चोट लग गई है। ऐसी स्थिति में ट्रांससोफेजियल इकोकार्डियोग्राफी में गले के रास्ते खाने की नली में प्रोब डालकर हृदय की वॉल्व, थक्के या संक्रमण का बेहतर पता चलता है। विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता द्विवेदी और डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल ने बताया कि इस तकनीक से कुछ मिनट में जांच हो सकती है। इसमें रेडियोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की भी जरूरत नहीं पड़ती। आईसीयू के मरीजों की तत्काल जांच के बाद इलाज शुरू हो सकेगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि यह मशीन जल्द खरीदी जाएगी और एसएन में भी इसकी सुविधा मिलने लगेगी। डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. अपूर्व मित्तल और डॉ. राजीव पुरी ने बताया कि कार्यशाला में 75 युवा चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। कार्यशाला में डॉ. हरी सिंह, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. अमृता गुप्ता, डॉ. वंदना कालरा, डॉ. लवप्रिया शर्मा, डॉ. विवेक बेडाडे, डॉ. प्रभा खत्री, डॉ. दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद डाॅक्टर। 

कार्यशाला में मौजूद डाॅक्टर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed