फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trains route divert due to rajasthan gurjar agitation for reservation

राजस्थान में फिर गुर्जर आंदोलन शुरू, रेल यातायात प्रभावित, इन ट्रेनों का रूट बदला

Fri, 08 Feb 2019 08:27 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 08 Feb 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
trains route divert due to rajasthan gurjar agitation for reservation
फाइल फोटो - फोटो : डेमो
राजस्थान के सवाई माधोपुर में गुर्जर आरक्षण पर आंदोलन फिर शुरू हो गया है। इसका असर मथुरा में भी दिखने लगा है। मथुरा से भरतपुर कोटा होकर मुंबई जाने वाली पांच ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। इन ट्रेनों को आगरा भोपाल के रास्ते गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन

  
शुक्रवार शाम को सवाई माधोपुर में गुर्जरों द्वारा आंदोलन शुरू करने और रेल पटरियों पर कब्जा करने की सूचना रेलवे प्रशासन को मिली। इस पर आगरा कंट्रोल रूम की ओर से मथुरा के रेलवे अफसरों को भरतपुर, सवाई माधोपुर कोटा होकर जाने वाली ट्रेनों को डायवर्ट करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जिस समय आगरा से यह मैसेज मिला उस वक्त दिल्ली मुंबई गरीब रथ गाड़ी मथुरा और भरतपुर के बीच थी। उस ट्रेन को भरतपुर से वाया बांदीकुई होकर गुजारा गया। इसके अलावा मथुरा से गुजरने वाली मुंबई अमृतसर जनता एक्सप्रेस, नई दिल्ली मुंबई अगस्त क्रांति एक्सप्रेस, निजामुद्दीन मुंबई राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस को आगरा भोपाल के रास्ते होकर गुजारा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्ट की सूचना पर पूछताछ को लगी भीड़  

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन शुरू होने और मुंबई और राजस्थान से होकर मथ्ुरा से जाने वाली ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर देने के चलते रेलवे जंक्शन के पूछताछ कांउटर पर यात्रियों की भीड़ लग गई। यात्री ट्रेनों की लोकेशन जानने लगे और अपने गंतव्य को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed