फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains full in summer holidays Railway reservation long waiting

गर्मी की छुट्टियों में रेल आरक्षण छुड़ा रहा 'पसीने', जानिए कौन सी गाड़ी में मिल सकती है सीट

Tue, 14 May 2019 04:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 May 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Trains full in summer holidays Railway reservation long waiting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में आरक्षित सीट मिलना टेढ़ी खीर हो गया है। अभी से ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। आने वाले दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाएगी। तत्काल कोटे में अब भी बाबुओं के साथ ही दलालों का दखल रहता है। 
विज्ञापन


15 मई से 30 जून तक अब ट्रेनों में रिजर्वेशन सीट मिलना बेहद मुश्किल भरा हो गया है। केरला एक्सप्रेस, अवध, जयपुर इलाहाबाद, मरुधर एक्सप्रेस, एसीएपी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, शताब्दी समेत कई गाड़ियों में वातानुकूलित से लेकर स्लीपर क्लास तक में सीट नहीं मिल पा रही है। आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन


तत्काल कोटे में भी खेल बंद नहीं हो पा रहा है। तत्काल टिकट भी गिने चुने लोगों को ही मिल पाती है। स्टेशनों पर अब भी दलालों का दखल बंद नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि सुबह तत्काल कोटे में चंद लोगों को ही यह टिकट मिल पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनें भी संचालित की हैं, लेकिन इनका लाभ आम यात्री कम ही उठा पाते हैं। इन ट्रेनों की जानकारी भी ज्यादा लोगों को नहीं हो पाती है।

दूसरी ओर, कुछ ट्रेनों में वातानुकूलित कोच बढ़ाए गए हैं, लेकिन यह भी नाकाफी हैं। चंद गाड़ियों में ही कोच बढ़ाए गए हैं। जिन ट्रेनों में ज्यादा मारामारी के हालात हैं, उनमें कोच नहीं बढ़ाए जाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed