फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trains delay today in agra due to low visibility amid dense fog check full list

आगरा में कोहरे की मार: नहीं सुधर रही ट्रेनों की रफ्तार, सुपरफास्ट बनीं पैसेंजर; 30 से अधिक ट्रेनें प्रभावित

Mon, 29 Jan 2024 12:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 12:39 AM IST
सार

आगरा में कोहरे की मार लगातार जारी है। इससे ट्रेनों की रफ्तार नहीं सुधर रही है। सुपरफास्ट ट्रेनें पैसेंजर बन गई हैं। इस कारण 30 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
trains delay today in agra due to low visibility amid dense fog check full list
कोहरे में ट्रेने लेट होने पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोहरे के कारण रविवार को भी करीब 30 ट्रेनों का संचालन गड़बड़ रहा। सुपरफास्ट ट्रेनें भी पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार से भी धीमी गति से चल रही हैं। स्टेशनों पर यात्री घंटों इंतजार से परेशान हैं। सबसे ज्यादा लेट हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस रही। आगरा कैंट स्टेशन पर यह 14.43 घंटे देरी से पहुंची। वहीं जयपुर-अयोध्याधाम खातीपुरा आस्था विशेष ट्रेन का आगरा फोर्ट स्टेशन पर 10 मिनट का ठहराव भी शुरू हो गया।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरा होने से ट्रेनों की गति प्रभावित हो रही है। रानी कमलापति स्टेशन-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 13.06 घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 13 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 11 घंटे, कोलकाता-बीकानेर जंक्शन प्रताप एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर आईं।
विज्ञापन


योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 10.29 घंटे, नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस 12 घंटे, नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस 9 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस 6.38 घंटे, मुंबई सीएसटी-फिरोजपुर कैंट पंजाब मेल 5.41 घंटे, पटना-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5.45 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा श्रीगंगानगर-नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5.12 घंटे, हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस 4.19 घंटे, हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और नई दिल्ली चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस 4-4 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। रानी कमलापति स्टेशन-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 3.31 घंटे से आगरा कैंट स्टेशन आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed