फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains cancel Due To Non interlocking work at Ballabgarh station

आगराः ट्रेन रद्द होने से शुरू हुई यात्रियों की मुसीबत, आज रद् रहेंगी ये गाड़ियां

Tue, 03 Sep 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Trains cancel Due To Non interlocking work at Ballabgarh station
गाड़ियां रद् होने से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
उत्तर मध्य रेलवे के बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मंगलवार को श्रीधाम, महाकौशल, जनता एक्सप्रेस समेत नौ एक्सप्रेस, तीन पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


सोमवार से लिए गए मेगा ब्लॉक में 9 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में 86 एक्सप्रेस ट्रेन, 186 पैसेंजर ट्रेन निरस्त की गई हैं, जबकि 15 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन


सोमवार को छह एक्सप्रेस और तीन पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने से रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई। पहले दिन 450 से ज्यादा टिकट रेलवे काउंटरों पर निरस्त कराकर रिफंड लिया गया। ऑनलाइन यह संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सफर को निकलें तो चेक कर लें ट्रेन की स्थिति, सितम्बर के पहले सप्ताह में निरस्त हैं यह गाड़ियां

आठ सितंबर तक निरस्त रहेंगी तीन पैसेंजर ट्रेन
सोमवार को 12192 श्रीधाम एक्सप्रेस, 12189 महाकौशल एक्सप्रेस, 19023 जनता एक्सप्रेस, 22941 इंदौर-जम्मूतवी सुपरफास्ट, 12422 नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12450 गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निरस्त रहीं।

इनके अलावा तीन पैसेंजर ट्रेन दिल्ली-आगरा कैंट, आगरा कैंट-दिल्ली और आगरा कैंट-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर भी निरस्त रहीं। यह तीनों पैसेंजर ट्रेन 8 सितंबर तक रद्द रहेंगी। जबलपुर से आने वाली दोनों प्रमुख ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री परेशान रहे। इन ट्रेनों के निरस्त होने के कारण अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। इन ट्रेनों के आसपास आगरा कैंट आने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। जनरल डिब्बों में भीड़ ज्यादा रही।

रिजर्वेशन रद्द कराने का सिलसिला शुरू
ट्रेनों के निरस्त किए जाने से आगरा कैंट स्टेशन पर रिजर्वेशन रद्द कराए जाने लगे हैं। पहले दिन रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर 450 टिकट निरस्त कराए गए। रेलवे ने निरस्त की गईं ट्रेनों के मामले में यात्रियों को पूरा पैसा रिफंड किया। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप से टिकट बुक कराने वालों को उनके बैंक एकाउंट में रिफंड पहुंचेगा।

आज ये एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी निरस्त
12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस
12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस
12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस
12629 यशवंतपुर- हजरत निजामुद्दीन कर्नाटका संपर्क क्रांति
12643 तिरुवनंतपुरम- हजरत निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस
11449 जबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस
12550 दुर्ग जम्मू तवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12486 श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस
12060  हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed