फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trains are affected by fog

कोहरे ने थाम दी ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 25 Jan 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 25 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
trains are affected by fog
अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले इंटरनेट पर ट्रेन के आने का समय जरूर जांच लें। कोहरे के चलते आगरा आने और जाने वाली अधिकांश ट्रेन लेट चल रही हैं। कोहरे में शताब्दी, ताज जैसी वीआईपी ट्रेन तक रेंगकर चल रही हैं। रविवार को आगरा में तो कोहरा कम रहा, लेकिन ट्रेनें फिर भी सात घंटे देरी से आगरा पहुंचीं। आगरा कैंट, फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे।
विज्ञापन

शताब्दी से ताज तक हर ट्रेन लेट
ट्रेन नंबर    ट्रेन का नाम    लेट हुईं
12137    पंजाब मेल    6.45 घंटे
12716    सचखंड एक्सप्रेस    6.05 घंटे
12279    ताज एक्सप्रेस    5.15 घंटे
16032    अंडमान एक्सप्रेस    5.53 घंटे
12191    श्रीधाम एक्सप्रेस    2.33 घंटे
12001    शताब्दी एक्सप्रेस    2.15 घंटे
11057    मुंबई-अमृतसर    1.05 घंटे
19326    इंदौर-अमृतसर एक्स. 5.53
12190     महाकौशल एक्स.    1.35 घंटे
13007    तूफान एक्सप्रेस    4.37 घंटे
11077    झेलम एक्सप्रेस    1.30 घंटे
16317    हिमसागर एक्स.    1.05 घंटे
15632    गौहाटी-बाड़मेर    2.45 घंटे
12988    सियालदाह एक्सप्रेस    3.45 घंटे
14864    मरुधर एक्सप्रेस    1.50 घंटे
खिली धूप तो चहका मन
ठीक आठ दिन की कड़ाके की सर्दी के बाद रविवार को जैसे ही सुबह धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। सुबह कोहरा कम रहा, जबकि धूप भी तेज निकली। ऐसे में संडे को धूप सेंकने के लिए लोग घर के बागीचे और छत पर पहुंच गए। बच्चे पार्क में खेलते नजर आए। रविवार को पारा भी चढ़ा। अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा तो न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस पर। हालांकि दिन में पारा सामान्य से अभी भी दो डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सुबह कोहरा रह सकता है, वहीं दोपहर में धूप खिली रहेगी। तापमान स्थिर रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed