फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trainn1

महिला के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, नहीं आई खरोंच

Fri, 17 Feb 2017 12:46 AM IST
महिला के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, नहीं आई खरोंच
महिला के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, नहीं आई खरोंच Updated Fri, 17 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
trainn1
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रही महिला के ऊपर से गुड्स ट्रेन गुजर गई, लेकिन प्लेटफार्म पर मौजूद लोग तब हैरत में रह गए जब महिला सही सलामत थी। उसे खरोंच तक नहीं आई। लोग इसे चामुंडा देवी (मंदिर स्टेशन परिसर में है) का चमत्कार बता रहे थे। सोशल मीडिया पर गुरुवार को यह वीडियो वायरल हो गया। जीआरपी का कहना है कि घटना कई दिन पुरानी है। 
विज्ञापन

घटना राजा की मंडी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच की है। एक महिला रेलवे ट्रैक पार करके प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जा रही थी। तभी बिल्लोचपुरा स्टेशन की ओर धड़धड़ाती हुई गुड्स ट्रेन गुजरने लगी। महिला पटरियों के बीच में लेट गई। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। तकरीबन दो मिनट में ट्रेन राजा की मंडी से आगरा कैंट की ओर निकल गई। ट्रेन के पास होने के बाद महिला ट्रैक पर सिकुड़ी हुई पड़ी नजर आई। तुरंत ही एक व्यक्ति महिला को सहारा देकर प्लेटफार्म नंबर एक पर ले आया। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। कोई कह रहा था कि चामुंडा देवी की कृपा है तो कोई कुछ और। इस घटना का एक यात्री ने वीडियो बना लिया, जोकि उसने आगरा के कुछ दोस्तों को भेजा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में जीआरपी राजा मंडी चौकी प्रभारी विजय सिंह चक ने बताया कि वीडियो की जांच तो इसमें जो जीआरपी सिपाही नेत्रपाल है वह इस वक्त चुनाव ड्यूटी में गया हुआ है। वीडियो कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed