{"_id":"69f66b27743bdf9b820c896e","slug":"training-camp-from-may-4-to-18-at-eklavya-sports-stadium-agra-news-c-364-1-ag11018-128409-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 से 18 मई तक प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 से 18 मई तक प्रशिक्षण शिविर
Sun, 03 May 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी
आगरा। बास्केटबाॅल जूनियर नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता 22 से 29 मई तक पुडुचेरी में होनी है। इसमें सभी राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश टीम का 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 मई से 18 मई तक आयोजित होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच मनीष वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में आगरा से तीन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। इसमें गायत्री पब्लिक स्कूल से 11वीं की छात्रा दीक्षा, सेंट एंथनी स्कूल से 12वीं की छात्रा दीपिका चाैहान और आगरा छात्रावास से प्रज्ञा सिंह हैं। यूपी के 15 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें यूपी पुलिस के हेड कोच श्यामवीर सिंह व क्षेत्रीय कोच प्रशिक्षण देंगे।