फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trainees not found present in D.L.Ed College

डीएलएड कॉलेज में उपस्थित नहीं मिले प्रशिक्षु

Thu, 21 Jul 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Trainees not found present in D.L.Ed College
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने बुधवार को चार डीएलएड कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। एक भी कॉलेज में प्रशिक्षु उपस्थित नहीं मिले। कॉलेज का स्टाफ प्रशिक्षुओं की अनुपस्थिति का कारण पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कॉलेजों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने एत्मादपुर ब्लॉक में स्थित नोवेल एकेडमी, भवांई रोड, प्राइम एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, संवाई, आचार्य ताराचंद शास्त्री महाविद्यालय, संवाई और ग्लोब एजूकेशनल इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट का निरीक्षण किया। किसी भी कॉलेज में प्रशिक्षु उपस्थित नहीं मिले। कॉलेजों के प्राचार्य व अन्य स्टाफ प्रशिक्षुओं के अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं कर पाया। प्राचार्यो को निर्देश दिया गया कि वह प्रशिक्षुओं को नोटिस जारी करें कि उपस्थिति मानक के अनुरूप न होने पर वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रशिक्षुओं के अभिभावकों को भी जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डायट मेंटर को निर्देश दिया गया है कि वह अपने ब्लॉक में स्थित डीएलएड संस्थानों का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं की उपस्थिति की रिपोर्ट डायट प्राचार्य को देंगे। कॉलेज से अनुपस्थित प्रशिक्षुओं के प्रति अपना स्पष्टीकरण एक हफ्ते के अंदर देने के लिए कहा गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उपस्थिति मानक सुनिश्चित न होने की स्थिति में प्रशिक्षुओं को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed