फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train

पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी हावड़ा-जोधपुर और हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस

Sat, 16 Apr 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
train
पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी हावड़ा-जोधपुर और हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस
विज्ञापन

- जैन समाज के लोगों को भी मिलेगा लाभ, रेल मंत्रालय ने किए आदेश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। हावड़ा-जोधपुर और हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस अब पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। यह आदेश रेल मंत्रालय ने जारी किए हैं। यह ट्रेन आगरा फोर्ट और टूंडला होते हुए हावड़ा तक जाती है। इस जैन समाज के लोगों के साथ ही अन्य यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

क्षेत्रीय रेल परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जोनल सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि रांची से राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात कर दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की थी। 14 अप्रैल से ठहराव के आदेश रेलवे बोर्ड से जारी करा दिए हैं। इससे जिले के जैन धर्मावलंबियों को विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर जाने के लिए सहूलियत हो जाएगी। 23वें तीर्थंकर के नाम पर पहाड़ी का नाम पारसनाथ रखा गया है। पहले रेलयात्री धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतर कर सड़क मार्ग से पारसनाथ तक यात्रा करते थे। गौतम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार का आभार व्यक्त किया है। उक्त ट्रेनों के ठहराव पर जैन समाज के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed