{"_id":"5fb6b4158ebc3e9b8e6932f0","slug":"train-tundla-news-agr4685866193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के कोच में हुआ हॉट एक्सल, दो घंटा खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के कोच में हुआ हॉट एक्सल, दो घंटा खड़ी रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के कोच में बुधवार रात हॉट एक्सल होने के चलते ट्रेन के एक रिजर्व कोच के चक्के जाम हो गए। सूचना पर ट्रेन को हिरनगांव रेलवे स्टेशन पर रोका गया। वहां से ट्रेन को धीमी रफ्तार से टूंडला लाकर खड़ा किया। कोच अलग करने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
जय नगर (बिहार) से दिल्ली जा रही सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 04437 बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे फिरोजाबाद-हिरनगांव रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची, तभी कोच संख्या एस-4 के चक्कों में हॉट एक्सल हो गया। इससे चक्कों से चिंगारी उठने लगी। ईएसएम ने मुख्य नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन को हिरनगांव रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
टीएक्सआर विभाग की टीम ने हॉट एक्सल ठीक करने का प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन को धीमी गति से टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर लाया गया। यहां काफी प्रयास के बाद तकनीकी खराबी को ठीक नहीं किया जा सका तो आला अधिकारियों की सहमति से रात्रि करीब सवा 11 बजे कोच संख्या एस-4 को काटकर अलग किया। कोच के सभी यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। तब रात करीब पौने 12 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका।