फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train

ट्रेनों के सफर में यात्रियों को लापरवाही पड़ सकती है भारी

Wed, 21 Oct 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
train
टूंडला (फिरोजाबाद)। दुर्गा पूजा, महापर्व दीपावली व छठ पूजा के त्योहार के साथ यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों के संचालन को और हरी झंडी दी है। इन ट्रेनों में टूंडला से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 प्रॉटोकोल का विशेष ख्याल रखना होगा। यात्रा के दौरान लापरवाही यात्रियों को भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौर में अनलॉक-5 के बीच त्योहारों को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन ओर शुरू कर दिया है। इन ट्रेनों में टूंडला से होकर अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस एवं प्रयागराज-ऊधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेनें टूंडला से होकर गुजर रही हैं। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए दुर्गा पूजा, दिपावली व छठ पूजा के त्योहार के लिए उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र में 288 मेल, एक्सप्रेस स्पेशल, 130 त्योहार स्पेशल सहित कुल 418 ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे चुका है।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य है। दो गज की दूरी बनाना होगी। कोविड पॉजिटिव होने के बाद रेलवे क्षेत्र या स्टेशन पर न आएं और ट्रेन में सफर कदापि न करें। कोविड परीक्षण के लिए नमूने देने और परिणाम प्रतीक्षारत होने तक सफर नहीं करें। स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच टीम द्वारा यात्रा न करने की सलाह देने पर यात्रा न करें। सार्वजनिक क्षेत्र में न थूकें। स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं के तहत होगी कार्रवाई
अगर रेल यात्री यात्रा के दौरान इन सभी बातों का ध्यान नहीं रखता है तो रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 145, 153 और 154 के तहत कारावास या फिर जुर्माना लगा सकता है।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रेलवे ने यात्रा नियमों में सख्ती की है। यात्रियों को इन सभी शर्तों का पालन करना होगा। अन्यथा जुर्माना या सजा का भी सामना करना पड़ सकता है। अमित मालवीय
जनसंपर्क अधिकारी, उमरे, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed