{"_id":"5d56f4dd8ebc3e89643be693","slug":"train-tundla-news-agr4012202185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत और हल्दिया एक्सप्रेस से टकराया गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत और हल्दिया एक्सप्रेस से टकराया गोवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर इटावा रेलवे स्टेशन के पास सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस से गोवंश टकरा गया। स्पीड तेज होने के कारण ट्रेन से टकराकर एक सांड़ दूसरे ट्रैक पर जा गिरा। इसके चलते उस ट्रैक पर आ रही हल्दिया एक्सप्रेस का काउकैचर सांड़ से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया और प्रेशर पाइप फट गया। ट्रेन आगी बढ़ी तो उसका इंजन भी फेल हो गया। तीन घंटे बाद हल्दिया एक्सप्रेस को मालगाड़ी का इंजन लगाकर चलाया गया। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मिनट बाद रवाना हो सकी।
नई दिल्ली से चलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे इटावा रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची, तभी इंजन के सामने गाय और सांड़ आ गए। ट्रेन से गोवंश के टकराते ही उनके चिथड़े उड़ गए। इस दौरान एक सांड़ वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराकर अप ट्रैक पर जा गिरा। तभी अप ट्रैक पर आ रही हल्दिया एक्सप्रेस के इंजन से सांड़ का शव टकरा गया। इससे रेल इंजन का काउकैचर क्षतिग्रस्त हो गया प्रेशर पाइप फट गया।
वंदेभारत एक्सप्रेस व हल्दिया एक्सप्रेस से गोवंश के टकराने पर दोनों ट्रेनें खड़ी हो गईं। सूचना पर टूंडला कंट्रोल रूम में खलबली मच गई। करीब 10 मिनट बाद वंदेभारत एक्सप्रेस रवाना हो गई, लेकिन हल्दिया एक्सप्रेस के फटे प्रेशर पाइप को ठीक करने व इंजन में फंसे सांड़ के लोथड़े हटाने में कर्मी जुटे रहे। प्रेशर पाइप ठीक होने पर ट्रेन आगे बढ़ी, लेकिन सराय भूपत स्टेशन पहुंचने पर उसका इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन
नियंत्रण कक्ष ने टूंडला में खड़ी मालगाड़ी का इंजन भेजने के निर्देश दिए। दोपहर करीब 12 बजे सराय भूपत स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन में इंजन लगाया, तब करीब साढे़ तीन घंटे बाद हल्दिया एक्सप्रेस को टूंडला की ओर लाया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार रेलयात्री खासे परेशान रहे।