फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train: people wants thw passenger train in kasganj

मांग- सुपरफास्ट ट्रेनें मिलीं, त्योहार पर मिलें सवारी गाडिय़ां

Thu, 15 Oct 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
train: people wants thw passenger train in kasganj
कासगंज। कोरोना काल में ठहरे ट्रेनों के चक्के अभी तक पूरी तरह रफ्तार नहीं भर पाए हैं। सिर्फ चार सुपरफास्ट ट्रेनें मिलीं हैं। जबकि त्योहार पर विशेष सवारी गाड़ियां चलाए जाने की मांग उठ रही है। क्योंकि सुपरफास्ट रेलगाड़ियाें के ठहराव सिर्फ चुनिंदा स्टेशनों पर हैं। कारोबारियों और यात्रियों ने सभी स्टेशनों पर ठहरने वाली ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन से कानपुर, रामनगर, लखनऊ और बांद्रा की ओर चार सुपरफास्ट ट्रेनें दौड़ने की अनुमति मिली हैं। इनमें दो ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। जबकि दो ट्रेनों का संचालन 17 और 20 अक्टूबर से होगा। कारोबारियों और लोगों ने मांग उठाई है कि अभी और भी सवारी गाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया जाए तो निश्चित ही यात्रा सुलभ और आसान होगी। रेलवे को भी राजस्व का लाभ हो सकेगा।
विज्ञापन

आज जाएगी बांद्रा सुपरफास्ट
लॉकडाउन के बाद अनलॉक होने पर पहली बार रामनगर-बांद्रा सुपर फास्ट का संचालन शुरू हुआ है। यह ट्रेन शुक्रवार रात बाया कासगंज रामनगर से बांद्रा जाएगी। जबकि अनलॉक में दूसरी बार बांद्रा गई ट्रेन शुक्रवार रात को लौटकर लखनऊ जाएगी। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सवारी गाड़ियों का संचालन किया जाना चाहिए। ताकि यात्रियों और व्यापारियों को राहत मिले और रेलवे का राजस्व बढ़े। त्योहार पर गाड़ियों की संख्या बढ़ाना जरूरी है। - अखिलेश अग्रवाल, कारोबारी।
- रेलवे ने सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। यह निर्णय रेलवे का ठीक है। इन ट्रेनों का ठहराव दूरी के स्टेशनों तक है। सभी स्टेशनों पर ठहराव की ट्रेनें चलाई जाएं। - शिवम अग्रवाल, कारोबारी।

वर्जन-
- ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय रेलवे बोर्ड लेता है। रेलवे बोर्ड जैसे जैसे दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। उसके अनुसार ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा रहा है- राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed