फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train

रेल ट्रैक से गुजर रहा ट्रैक्टर आया मालगाड़ी की चपेट में बड़ा हादसा बचा

Thu, 22 Oct 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
train
कासगंज में पटियाली के समीप मालगाड़ी की चपेट में आया क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर का लेवलर व खड़ी मालगाड? - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। कासगंज-कानपुर रेल ट्रैक पर बृहस्पतिवार सुबह कासगंज से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी पटियाली के समीप अवैध रास्ते से निकल रहे ट्रैक्टर और उसमें लगे लेवलर (कृषि यंत्र) से टकरा गई। इस घटना में ट्रैक्टर और लेवलर अलग-अलग हो गए। ट्रैक्टर में लगा लेवलर मालगाड़ी में उलझ गया। हादसे के बाद 45 मिनट तक मालगाड़ी वहीं खड़ी रही। सूचना पर रेलवे अधिकारी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। चालक दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11:50 बजे कासगंज की ओर से एक मालगाड़ी (पेट्रोलियम पदार्थ की रैक लेकर) कानपुर की ओर जा रही थी। वहीं पटियाली-दरियावगंज रेलवे स्टेशन के बीच बंद हुए समपार के अवैध रास्ते से चालक ट्रैक्टर निकाल रहा था। इस ट्रैक्टर में लेवलर भी लगा था जोकि मालगाड़ी के इंजन में उलझ गया। इसके बाद करीब 45 मिनट तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। मालगाड़ी के गार्ड शिवकुमार ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर रेलवे के अधिकारी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। लेवलर हटाकर मालगाड़ी को पटियाली के स्टेशन पर रोका गया। उसके बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हुई। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी दुर्घटना की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। आरपीएफ ट्रैक्टर स्वामी को चिह्नित कर रही है। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed