{"_id":"5ec176278ebc3e909e0121d9","slug":"train-kasganj-news-agr442280738","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची, 3112 प्रवासी आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची, 3112 प्रवासी आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गुजरात से तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रविवार को कासगंज पहुंची। इनसे आए तीन हजार से ज्यादा मजदूरों को प्रशासन ने रोडवेज की 94 बसों से उनके गृह जनपद पहुंचाया। सभी मजदूरों के खाने के पैकेट व पानी की बोतल और केला बिस्किट आदि दिए गए।
गुजरात के गोधरा से पहली ट्रेन सुबह 8:10 पर स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन से 1015 प्रवासी पहुंचे। इसके बाद यह ट्रेन कुछ प्रवासियों को लेकर 9 बजे सहारनपुर की ओर रवाना हो गई। इसी तरह दूसरी ट्रेन गुजरात के आनंद से 9:12 मिनट पर आई। इसमें 1719 प्रवासी आए। तीसरी ट्रेन जो गुजरात के ही विरमग्राम से 11:20 पर कासगंज पहुंची। इस ट्रेन से 378 प्रवासी उतरे। 11:55 पर यह प्रतापगढ़ रवाना हो गई।
कासगंज में पड़ोसी जनपद अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के लोग उतरे। बाहरी जनपद के प्रवासियों को रोडवेज की बसों के माध्यम से उनके गृह जनपद तक पहुंचाया। इससे पूर्व जिले में ट्रेनों से प्रवासी आए थे। अब तक कुल 10 ट्रेन गुजरात से आ चुकी हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय कुमार, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, सिविल पुलिस के अलावा रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी सुजीत झा, जीआरपी प्रभारी सोनू राजोरा अपनी अपनी टीमों के साथ मुस्तैदी बनाए रहे।
सभी प्रवासियों की कराई गई थर्मल स्क्रीनिंग
ट्रेनों से उतरे प्रवासियों की मेडिकल टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद ही उन्हें स्टेशन से बाहर आने दिया गया।
वर्जन-
- तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से गुजरात से 3112 प्रवासी जिले में पहुंचे हैं। इन सभी को खाना, पानी देने के बाद रोडवेज की बसों से गृह जनपद तक भेजा गया है। किसी प्रवासी को असुविधा न हो, प्रशासन ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है। अलग-अलग टीमें लगाई गईं। सुगमता से सभी प्रवासी अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं। सीपी सिंह, जिलधिकारी।