{"_id":"5d5d8a3c8ebc3e6c9b51702c","slug":"train-accident-tundla-news-agr4019711154","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरने से बच गई राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरने से बच गई राजधानी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। बुधवार सुबह दिल्ली रेलखंड पर अपलाइन में फ्रैक्चर हो गया। फ्रैक्चर के चलते ट्रेनों को कॉशन देकर चलाया गया। इस दौरान सभी राजधानी सहित 12 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
घटना बुधवार सुबह करीब 7:55 बजे करीब की है। दिल्ली रेलखंड पर वैर स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस को गुजरना था। इसके लिए नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ग्रीन सिग्नल दे दिए गए थे। इसी बीच लाइन चेक करते हुए जा रहे की-मैन लवकुश की नजर बैर व दनकौर रेलवे स्टेशनों के बीच अप लाइन पर गई तो उसके होश उड़ गए। लाइन में फ्रैक्चर हो गया था। उसने तत्काल पूरे मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक दनकौर को दी।
स्टेशन अधीक्षक ने मामले से मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को अवगत कराते हुए रेड सिग्नल कर दिए। इसके साथ नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर पीछे जा रहीं अन्य राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। इसके साथ ही रेलवे के संबंधित विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। करीब 20 मिनट बाद ट्रैक को अस्थाई रूप से मरम्मत करने के बाद ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटा का कॉशन देकर चलाया गया।
विज्ञापन
गोवंश टकराने से 15 मिनट खड़ी रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस
टूंडला। बुधवार सुबह नार्थईस्ट एक्सप्रेस से गोवंश टकरा गया। ट्रेन से गोवंश के टकराने से रेल इंजन का काउगार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते करीब 15 मिनट ट्रेन खड़ी रही। आनंद विहार से चलकर गुवहाटी जाने वाली 12506 नार्थईस्ट एक्सप्रेेस अपनी निर्धारित गति से चल रही है। बुधवार सुबह 7.50 बजे करीब ट्रेन दिल्ली रेल खंड के दनकौर व बैर स्टेशनों के बीच पहुंची तभी अचानक रेलट्रैक पर एक गोवंश आकर खड़ा हो गया। रेल चालक ने हार्न देते हुए उसे हटाने का प्रयास किया, किंतु वह नहीं हटा और इंजन से टकराकर उसके चिथड़े उड़ गये।
भारीभरकम गोवंश के टकराने रेल इंजन का काउगार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। रेल चालक ने ट्रेन को रोकते हुए घटना की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी। चालक ने रेल इंजन में फंसे मांस के लोथड़ों को बाहर निकाला तथा काउगार्ड को सही किया। तब करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका। इस दौरान कई ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर खड़ी रहीं।