आगरा डिवीजन में होगा इंजन रहित ट्रेन-18 का ट्रायल: मनोज सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि देश की पहली इंजन रहित ट्रेन-18 का ट्रायल आगरा डिवीजन में किया जाएगा। बुलेट ट्रेन के लिए अहमदाबाद-मुंबई रेलवे कॉरीडोर में काम चल रहा है। जल्द ही वहां भी ट्रायल होगा। भाजपा पांच राज्यों के चुनाव में दोबारा सत्ता में आएगी।
केंद्रीय मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गतिमान और टेल्गो जैसी ट्रेनों का ट्रायल दिल्ली आगरा ट्रैक पर हो चुका है। इसलिए इंजन रहित ट्रेन 18 का ट्रायल आगरा डिवीजन में कराया जाएगा। यह ट्रेन किस रूट पर चलेगी, इस सवाल पर उन्होंने बताया कि इसका निर्धारण अभी नहीं हुआ है। ट्रायल के बाद घोषणा की जाएगी।
रेल हादसों के सवाल पर कहा कि देश के रेल ट्रैकों में कोई कमी नहीं है। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ रही हैं। ट्रेनों में सुरक्षा के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। हेल्प लाइन नंबर पर तुरंत सहायता दी जाती है।
भाजपा अपने वायदे पर कायम
राम मंदिर मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा वर्ष 2014 के घोषणा पत्र के मुताबिक ही अपने वायदे पर कायम है। उन्होंने कहा कि इस दफा 2014 से ज्यादा सीटें जीतकर केंद्र में सरकार बनाएंगे। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा वापसी करेगी और जहां सरकार नहीं है, वहां भी सरकार बनाएंगे। आप भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं।
इसके पहले रेल राज्य मंत्री समता एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे, जहां उनका स्वागत डीआरएम रंजन यादव, एडीआरएम डीके सिंह, संचित त्यागी, पीएमजी मनीषा सिन्हा आदि ने किया।