{"_id":"6810927eb6f413e4f6075434","slug":"tragic-accident-on-gwalior-highway-container-hits-auto-two-including-a-woman-die-five-in-critical-condition-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा...कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला सहित दो की मौत; पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा...कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला सहित दो की मौत; पांच की हालत गंभीर
Tue, 29 Apr 2025 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:19 PM IST
सार
ग्वालियर हाईवे पर जौनई मोड़ के पास ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सैंया थाना क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई।। इस सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
ये हादसा जौनई मोड़ पर हुआ। बताया गया है कि ऑटो सवार गमी में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। ऑटो सवार सभी लोग खून से लथपथ हो गए। हादसा देख राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।