मथुरा में दर्दनाक हादसा: गोद से गिरा चार माह का मासूम, डंपर ने कुचला, मां के दोनों पैर हो गए फ्रैक्चर
मथुरा के बरारी कट के पास डंपर ने बाइक को पीछे से चपेट में लिया। टक्कर लगते ही चार माह का मासूम मां की गोद से गिर गया, जिसे पीछे की ओर से आ रहे डंपर ने कुचल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना रिफाइनरी के बरारी चौराहे पर डंपर ने बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला की गोद से चार माह बालक छिटककर सड़क पर गिर गया। इसे डंपर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार शाम चार बजे हुआ।
मायके से लौटते वक्त हुआ हादसा
राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना चिकसौली, गांव इक्करन निवासी अमित पत्नी रचना के साथ ससुराल बरारी आया था। लौटते समय चार माह का बच्चा बाइक सवार मां रचना की गोद में था। जैसे ही वे बरारी कट के पास पहुंचे, तभी दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे डंपर ने बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया। हादसे में रचना की गोद से चार माह का बच्चा इशांत सड़क गिर गया और डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - CM Yogi Firozabad Visit: सीएम योगी- प्रदेश से गुंडे- माफियाओं का हुआ पलायन, चंड- मुंड होंगे अगले चौराहे पर ढेर
घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल रचना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस भी मौके पर पहुंची। बरारी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर को पकड़ लिया गया है। रचना को इलाज के लिए भेजा गया है।