फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Aditya Nath in Firozabad Gift of 2.68 billion development plans

CM Yogi Firozabad Visit: सीएम योगी- प्रदेश से गुंडे- माफियाओं का हुआ पलायन, चंड- मुंड होंगे अगले चौराहे पर ढेर

Fri, 25 Nov 2022 04:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 04:14 PM IST
सार

फिरोजाबाद के तिलक इंटर के खेल मैदान पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 269 करोड़ की 248 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CM Yogi Aditya Nath in Firozabad Gift of 2.68 billion development plans
सीएम योगी पहुंचे फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले छह सालों में उत्तर प्रदेश एक नए भारत के रूप में पहचान बना रहा है। प्रदेश ने विकास की नई यात्रा आरंभ की है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश पिछड़ा था। गुंडागर्दी चरम पर थी। अब विकास हो रहा है, सुरक्षा का माहौल है। व्यापारी निवेश करने आगे आ रहे हैं। प्रदेश में अब जाति मजहब और चेहरा देखकर जनता को लाभ नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

 
फिरोजाबाद के तिलक इंटर के खेल मैदान पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 269 करोड़ की 248 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब योजनाओं का लाभ जाति महजब पूछकर व चेहरा देखकर नहीं दिया जाता। अगर भारत का नागरिक है तो उसे उसका अधिकार मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े आठ साल के कार्यकाल में देश को नई पहचान दी है। वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत दुनिया में पांचवीं शक्ति के रूप में उभरा। इसका लाभ प्रदेश को भी डबल इंजन की सरकार में मिल रहा है।
विज्ञापन


 फिरोजाबाद में पांच साल पहले ट्रिपल इंजन लगाने का काम जनता ने किया था। इसका परिणाम सामने है। शहर के लोगों को स्मार्ट सिटी, आईटीएमएस योजना के साथ सेव सिटी को जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने योजनाओं के लाभ बताते हुए कहा कि अपराधी पांच साल पहले ही पलायन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी जो चंड- मुंड अपराधी बचे हैं। वह अगर अपराध कर भागने का प्रयास करेगा तो उसकी हर गतिविधि आईटीएमएस के तहत शहर के चौराहे पर लगे कैमरे में कैद होगी। वहीं अगले चौराहे पर ढेर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: पूर्व फौजी को पता भी नहीं चला, उसके नाम पर ले लिया 25 लाख रुपये का लोन, सिर्फ पैन कार्ड से कर दिया खेल
 

अपराधी और अपराध के लिए नहीं कोई जगह 

अपराधी व अपराध के लिए इस सरकार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वन डिस्टिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत फिरोजाबाद की कांच आयटम व हैंडीक्राफ्ट के आयटम दुनिया भर में पहचान बना रहे हैं। उन्होंने जिले भर के उद्योगपतियों से निवेश करने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed