फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident in Firozabad two workers died one unconscious after falling in sewer treatment plant

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गिरने से दो श्रमिकों की मौत, एक बेहोश

Thu, 04 Apr 2024 08:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 08:34 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर खोल रहे थे। उसी दौरान पैर फिसलने से वे गड्ढे में गिर गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। वहीं एक अन्य बेहोश हो गया। 

 

विज्ञापन
Tragic accident in Firozabad two workers died one unconscious after falling in sewer treatment plant
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर खोलने के दौरान पैर फिसलने से दो युवक की मौत हो गई। जबकि तीसरे श्रमिक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी पर जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लोगों को आंशका है कि गैस के आगोश में आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

 

गांव सोफीपुर में नगर निगम द्वारा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित है। सीवर को संचालित करने वाली एक मोटर खराब हो गई थी। छाया देवी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार दीपू मोटर लगवाने के लिए ओझानगर निवासी गौरव शर्मा (26), चंद्रवार गेट निवासी इलियास उर्फ बिहारी (35), प्रेमनगर सैलई निवासी योगेश और सलीम को अपने साथ ले गए थे। काम करने के दौरान मोटर की टेस्टिंग के दौरान इलियास नीचे गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर चालू होते ही उसका पैर फिसल गया। उसके मुंह में कीचड़ भर गई, जिससे दम घुट गया। वहीं उसकी तलाश में ओझानगर निवासी गौरव रस्से के सहारे नीचे उतरा। वह भी फिसलकर उसी तरह गिर गया। इन दोनों लोगों की तलाश में तीसरे युवक योगेश को नीचे भेजा गया। योगेश दोनों की हालत देखकर प्लांट में बेसुध हो गया। तभी क्रेन चालक ने बुद्धिमता दिखाते हुए वापस खींच लिया। इससे उसकी जान बच गई।

 
विज्ञापन

जबकि गौरव व इलियास की मौके पर ही मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव, थाना प्रभारी पारूल मिश्रा, फायर और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

 

जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि ठेकेदार एवं मृतक श्रमिकों के परिजन के बीच 10-10 लाख रुपये में समझौता हुआ है। हादसा हुआ है श्रमिक सुरक्षा किट में नहीं थे, इस संबंध में जलकल में कार्यरत सभी ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed