फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragedy During Dussehra Bath: 22-Year-Old Youth Swept Away in Yamuna River in Agra’s Bateshwar

UP: दशहरा पर यमुना में लगाई डुबकी, गहरे पानी में समा गया युवक; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 25 May 2026 07:26 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 07:26 AM IST
सार

आगरा के बटेश्वर में दशहरा पर्व पर यमुना स्नान के दौरान 22 वर्षीय युवक साहिल गहरे पानी में बह गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार तलाश अभियान चला रही है, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Tragedy During Dussehra Bath: 22-Year-Old Youth Swept Away in Yamuna River in Agra’s Bateshwar
यमुना में डूब गया युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बटेश्वर में दशहरा पर्व के अवसर पर एक दुखद घटना सामने आई है। यमुना नदी में पर्व स्नान के दौरान एक 22 वर्षीय युवक बह गया। घटना आज तड़के सुबह करीब 4 बजे नरुआ घाट पर हुई।
विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल पुत्र हेतसिंह, निवासी श्यामलाल की बगिया, पोस्ट ककुआ, थाना इरादत नगर, जिला आगरा, अपने परिजनों के साथ दशहरा पर्व पर यमुना में स्नान करने आया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। सुबह 6:20 बजे तक युवक का पता नहीं हो सका था और तलाश अभियान जारी है। 
विज्ञापन


नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। दशहरा जैसे पावन पर्व पर हुई इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed