फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic was halted to allow the Deputy Chief Minister's convoy to pass, resulting in traffic jams, with tourist vehicles stranded on the Yamuna River, a problem that lasted for an hour.

Agra News: डिप्टी सीएम का काफिला निकालने के लिए रोका ट्रैफिक, लगा जाम, यमुना किनारा मार्ग पर पर्यटकों के वाहन भी फंसे, एक घंटे तक रही समस्या

Mon, 08 Jun 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Traffic was halted to allow the Deputy Chief Minister's convoy to pass, resulting in traffic jams, with tourist vehicles stranded on the Yamuna River, a problem that lasted for an hour.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने पर रोका गया ट्रेफिक के दौरान आगरा किला के पास रविवार दोपहर - फोटो : योगेश कुशवाहा
आगरा। डिप्टी सीएम के आगमन पर पुलिस ने कई मार्गों पर ट्रैफिक रोक दिया। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत यमुना किनारा मार्ग पर हुई। आम लोगों के साथ पर्यटकों के वाहन भी फंस गए। एक घंटे तक वाहनों की लाइन लगी रही। जेपी सभागार में जाने और वहां से आने के दाैरान ट्रैफिक रोकने से काफी देर तक लोग फंसे रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य रविवार सुबह 11:37 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद उनका काफिला खंदारी स्थित जेपी सभागार के लिए निकला। दोपहर में 2:48 बजे डिप्टी सीएम वापस गए। जेपी सभागार जाने के लिए काफिले का रूट माल रोड से पुरानी मंडी, यमुना किनारा मार्ग होते हुए हाईवे का था। कार्यक्रम स्थल तक काफिला पहुंचाने के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

काफिले को निकालने के लिए कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। यमुना किनारा मार्ग पर ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटकों के वाहनों की संख्या अधिक थी। इस कारण जाम लग गया। श्मशान घाट तिराहे से झलकारी बाई तिराहे तक वाहनों की लाइन लग गई। यही हाल डिप्टी जेपी सभागार से सर्किट हाउस आने का भी रहा। पुलिसकर्मी एक घंटे बाद यातायात को सामान्य कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed