{"_id":"61c842d641071c6fe90d0519","slug":"traffic-starts-on-one-lane-of-isbt-flyover-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के लिए राहत की खबर: आईएसबीटी फ्लाईओवर की एक लेन पर यातायात शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के लिए राहत की खबर: आईएसबीटी फ्लाईओवर की एक लेन पर यातायात शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति
Sun, 26 Dec 2021 03:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 03:54 PM IST
सार
आईएसबीटी फ्लाईओवर साढ़े तीन साल में बनकर तैयार हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान हाईवे के दोनों तरफ जाम की स्थिति रहती थी। फ्लाईओवर की एक लेन शुरू होने से जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
आईएसबीटी फ्लाईओवर की एक लेन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में साढ़े तीन साल के लंबे इंतजार के बाद शहरवासियों को जाम से राहत की उम्मीद बंधाती अच्छी खबर मिली। शनिवार की शाम आईएसबीटी फ्लाईओवर की एक लेन पर यातायात शुरू हो गया। फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर अभी फिनिशिंग का काम बाकी है। इस लेन के जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आगरा-मथुरा हाईवे पर आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के कार्य का साढ़े तीन साल पहले तत्कालीन सांसद रामशंकर कठेरिया ने भूमि पूजन किया था। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले फ्लाईओवर के कार्य पर पास में स्थित सलावत खां के मकबरे के चलते एएसआई ने आपत्ति लगाई। तकरीबन एक साल तक काम बंद रहा। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान भी कार्य बाधित रहा। हालांकि इसके बाद से लगातार काम चल रहा था।
विज्ञापन
नवंबर में ही तैयार हो गए थे दोनों एप्रोच रोड
कार्यदायी संस्था ने आईएसबीटी फ्लाईओवर की दोनों एप्रोच रोड नवंबर में ही तैयार कर दी थी लेकिन मुख्य फाउंडेशन पर गर्डर शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन यानी खंदारी से सिकंदरा की ओर जाने वाली लेन का फाउंडेशन भी करीब एक माह पहले तैयार हो चुका था, लेकिन दूसरी लेन पर भारी मशीनों से कार्य के कारण इस लेन को नहीं खोला जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
शनिवार की शाम को खंदारी की ओर से लेन को खोल दिया गया। इसके बाद भगवान टाकीज और खंदारी की ओर से आने वाला ट्रैफिक सीधा फ्लाईओवर से होकर गुजरना शुरू हो गया। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। एनएचएआई के निदेशक वीके जोशी ने बताया कि फ्लाईओवर की एक लेन शुरू कर दी गई है।
हादसे के कारण हो गई देरी
आईएसबीटी फ्लाईओवर की सिकंदरा से भगवान टाकीज की ओर जाने वाली लेन पर कार्य के दौरान नवंबर में एक व्यक्ति की बाइक समेत फाउंडेशन से गिरकर मौत हो गई थी। घटना से भी एक लेन को शुरू होने में देरी हुई। इस लेन पर नवंबर में ही यातायात शुरू किया जाना था।
हादसे के कारण हो गई देरी
आईएसबीटी फ्लाईओवर की सिकंदरा से भगवान टाकीज की ओर जाने वाली लेन पर कार्य के दौरान नवंबर में एक व्यक्ति की बाइक समेत फाउंडेशन से गिरकर मौत हो गई थी। घटना से भी एक लेन को शुरू होने में देरी हुई। इस लेन पर नवंबर में ही यातायात शुरू किया जाना था।