फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic signals failing in smart city Agra

आगरा: स्मार्ट सिटी में फेल हो रहे ट्रैफिक सिग्नल, लाल-पीली बत्तियां इस तरह बढ़ा रहीं उलझन 

Mon, 04 Apr 2022 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 12:21 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी आगरा का ट्रैफिक सिग्नल फेल हो रहा है। उचित रखरखाव न हो पाने के चलते कहीं पीली लाइट जल रही तो कहीं सिग्नल बंद पड़े हैं।

विज्ञापन
Traffic signals failing in smart city Agra
बिजली घर चौराहे पर लगी लाइटें बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शहर के चौराहों की रंगत बदली गई। प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे से लेकर ट्रैफिक लाइट (सिग्नल) लगाई गईं। मगर, रखरखाव के अभाव में स्मार्ट व्यवस्था फेल हो रही है। एमजी रोड से लेकर अंदरूनी इलाकों तक में कहीं पीली लाइट जल रही है तो कहीं सभी लाइटें बंद पड़ी हैं। हाल यह है कि रेड लाइट होने पर समय दिखाने वाले टाइमर भी खराब पड़े हैं। चौराहों पर लाइटों पर पड़ी धूल तक साफ नहीं हो रही है। जिम्मेदारों का ध्यान शायद इन पर जाता ही नहीं है।
विज्ञापन


खंदारी चौराहे पर केंद्रीय हिंदी संस्थान की तरफ से आने वाले वाहनों, सर्विस रोड पर आईएसबीटी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक लाइट लगी हैं। मगर, यहां रेड और ग्रीन लाइट नहीं जल रही हैं। रविवार को दोपहर 12:30 बजे सिर्फ पीली लाइट ही जल और बुझ रही थी। इससे वाहन बिना रोक-टोक के निकल रहे थे। यही हाल भगवान टाकीज और दीवानी चौराहे का भी है।
विज्ञापन

 

स्पीड कलर लैब पर बंद पड़ा है सिग्नल

स्पीड कलर लैब चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं, लेकिन ये काम ही नहीं कर रहे। दोपहर एक बजे हैं यहां दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन यातायात वाहन चालकों के अनुसार चल रहा था।  कई बार हरीपर्वत और बाग फरजाना की तरफ से आने वाले वाहन भी आमने-सामने आ रहे थे। इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली गेट की ओर वाला टाइमर खराब

हरी पर्वत चौराहे पर लगी सभी ट्रैफिक लाइट चालू हालत में हैं। मगर, संजय प्लेस की तरफ से देहली गेट की तरफ जाने की तरफ ट्रैफिक लाइट के ऊपर लगा टाइम खराब पड़ा है। दोपहर के सवा एक बजे यहां लाल लाइट पर ट्रैफिक रुका था, लेकिन टाइमर खराब होने की वजह से वाहन चालकों को जानकारी ही नहीं मिल रही थी कि यातायात कब शुरू होगा।
 

शाहगंज चौराहे पर ट्रैफिक लाइट खराब, पुर्जे तक गायब

शाहगंज चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइट खराब पड़ी हैं। रूई की मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग की ट्रैफिक लाइट का हाल यह है कि उसके पुर्जे तक निकल आए हैं। उसका शीशा टूट चुका है। अन्य लाइट पर भी धूल जमा है। दोपहर के 12:45 बजे बाजार में भीड़ थी और ट्रैफिक लाइट न चलने की वजह से वाहन चालक अपने हिसाब से चल रहे थे।

लोहामंडी चौराहा पर सिग्नल चालू, पालन नहीं

लोहामंडी चौराहे पर सिग्नल काम कर रहे हैं पर लोग उसका पालन नहीं कर रहे हैं। न ही चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी इसके लिए कोई कवायद करते हैं। दोपहर के ढाई बजे चौराहे पर जाम लगा हुआ था। सिग्नल चालू थे पर लोग अपने ही हिसाब से निकल रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह हाल रोजाना रहता है। सिग्नल से कभी ट्रैफिक का संचालन नहीं किया जाता है।
 

शहर में 63 चौराहों पर लगी हैं लाइट और कैमरे

यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में 63 चौराहों पर लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनका संचालक स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से किया जाता है। कंट्रोल रूम नगर निगम में है। शहर के अंदरूनी इलाकों में कई बार येलो लाइट ही जलती हैं। इस कारण यातायात बिना रुके ही चलता रहता है। हाईवे के सिकंदरा चौराहे पर भी लाइट लगाई गई हैं। मगर, यहां ट्रैफिक का संचालन यातायात पुलिस ही करती है।

अपने हिसाब से निकल रहे लोग

दयालबाग निवासी किशन ने बताया कि कई चौराहों पर ट्रैफिक लाइट खराब पड़ी हैं। इससे नियमों का पालन नहीं हो पाता है। लोग बेतरतीब अपने वाहनों को निकालते हैं। आवास विकास कॉलोनी के प्रदीप शर्मा कहते हैं कि शहर में कई चौराहे ऐसे हैं, जहां पर वाहनों का दबाव अधिक है। इसके बावजूद रेड लाइट और ग्रीन लाइट के समय में वृद्धि नहीं की गई है। कम समय होने की वजह से वाहन नहीं निकल पाते हैं। 

ये बोले नगरायुक्त

वहीं इस मामले में नगरायुक्त और स्मार्ट सिटी के सीईओ निखिल टीकाराम फुंडे का कहना है कि शहर में जहां-जहां सिग्नल खराब हैं तो उन्हें ठीक कराया जाएगा। कल टीम भेज कर जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed