फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic rules follow

यातायात माह में नियमों की अनदेखी कर रही पुलिस

Wed, 06 Nov 2019 10:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
traffic rules follow
05एमएनपी-35-शहर के एक स्कूल में यातायात की जानकारी देते यातायात निरीक्षक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। यातायात माह चल रहा है पुलिस चेकिंग कर रही है लेकिन ट्रैफिक नियमों के प्रति लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। बल्कि खुद पुलिस भी इनकी अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को यातायात माह का पांचवां दिन था। चौराहों पर पुलिसकर्मी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे थे। अधिकांश बाइक सवार हेलमेट का इस्तेेमाल नहीं कर रहे थे। इसके साथ ही बाइक पर तीन से चार सवारी और बच्चे बिठाकर फर्राटा भर रहे थे। नियम तोड़ने में कार सवार भी पीछे नहीं दिखे। शायद ही कोई कार सवार हो जो सील्ट बेल्ट लगाए हो। यही नहीं कई पुलिसकर्मी तक बाइक पर बिना हेलमेट चल रहे थे।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में जिले में 2050 लोगों का चालान नियम तोड़ने को लेकर किया जा चुका है। करीब 15 लाख 20 हजार का जुर्माना भी वसूला गया है। इतनी भारी भरकम धनराशि देने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी जानते हैं कि हेलमेट पहनने से सिर की सुरक्षा होती है। सील्ट बेल्ट लगाने से एक्सीडेंट के समय में जान बचती है। बावजूद इसके लोग इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं। वह जान बूझकर अपनी जान को खतरे में डालते हैं। यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग लोगों को आपकी सुरक्षा आपके हाथ का संदेश दे रहा है।

लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हम जागरूकता अभियान वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ही चला रहे हैं। फिर भी लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करके अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।
- राजेश कर्दम, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed