{"_id":"601bf1048ebc3e270f08b38c","slug":"traffic-problem-in-mainpuri-mainpuri-news-agr479192789","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में रोड पर लगा साप्ताहिक बाजार, जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में रोड पर लगा साप्ताहिक बाजार, जाम में फंसे लोग
विज्ञापन
क्रिश्चियन मैदान से हटाए जाने के बाद स्टेशन रोड पर लगा पटरी बाजार
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रशासन की ओर से बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। इसी के चलते बृहस्पतिवार साप्ताहिक बाजार स्टेशन रोड पर ही सज गया। इससे दिन भर मार्ग पर जाम के हालात रहे। राहगीरों की इस परेशानी के बीच पुलिस भी नजर नहीं आई।
प्रत्येक बृहस्पतिवार को नगर के क्रिश्चियन मैदान में बाहर से आने वाले दुकानदार अपनी दुकानें लगाते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बाजार लगाने को लेकर चल रहे विवाद के बाद नुमाइश के पास उन्हें दुकानें सजाने के लिए कहा गया था। बृहस्पतिवार को जब कुछ दुकानदार नुमाइश मैदान पहुंचे तो वहां भी उन्हें दुकानें नहीं लगाने दी गई।
इसके बाद दुकानदार माल लेकर स्टेशन रोड पर ही फुटपाथ पर जम गए। देखते ही देखते मार्ग पर बाजार सज गया और वहां खरीदारी की भीड़ जुट गई। इससे मार्ग से बड़े और छोटे चार पहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया। क्रिश्चियन तिराहा मोड़ पर कई बार जाम के हालात बने। एक समय स्थिति ऐसी हो गई कि बाइक सवारों को भी मार्ग से गुजरने में खासी दिक्कतों का सामना पड़ा। जनता की इस परेशानी के बीच कोतवाली और ट्रैफिक पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई।