{"_id":"5abdd6a54f1c1bcc618b4770","slug":"traffic-policeman-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः एनएच-2 पर धौलपुर डिपो की बस ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः एनएच-2 पर धौलपुर डिपो की बस ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को रौंदा, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में एनएच-2 पर उसायनी तिराहा पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को धौलपुर डिपो की बस ने रौंदा दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
बस चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतक सिपाही के साथ उनके एक अन्य साथी भी वहां ड्यूटी कर रह थे। हालांकि वह बाल-बाल बच गए हैं।
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के राजा के ताल पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात नरेंद्र कुमार मलरूप से हाथरस सादाबाद के नौपुरा गांव के रहने वाले थे।

वह परिवार के साथ टूंडला में ही रह रहे थे। शुक्रवार सुबह वह एनएच-2 पर उसायनी तिराहा पर अपने एक अन्य साथी हैमवीर सिंह के साथ ड्यूटी कर रहे थे।
तभी धौलपुर डिपो की बस तेज स्पीड से आगरा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तभी एक बाइक सवार बीच रोड पर आ गया।
बाइक सवार को बचाने की चक्कर में बस चालक ने अचानक बस की स्टेयरिंग मोड़ दी। इससे तिराहे पर खड़े नरेंद्र कुमार चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है।