{"_id":"677d63497da01b154507bb1d","slug":"traffic-police-installed-reflector-tape-during-winter-and-foggy-season-kasganj-news-c-175-1-kas1002-126138-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सर्दी एवं कोहरा के मौसम में यातायात पुलिस ने लगाए रिफ्लेक्टर टेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सर्दी एवं कोहरा के मौसम में यातायात पुलिस ने लगाए रिफ्लेक्टर टेप
Tue, 07 Jan 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने मंगलवार को नियमों के उल्लंघन पर 258 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। सर्दी एवं कोहरे के मौसम के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने मोहनपुर मटर मंडी में पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं भैंसा बुग्गी के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाई।
यातायात सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शहर के मागोदाम चौराहे, बिलमरा गेट चौराहे, रोडवेज बस स्टैंड, बाईपास, कासगंज-सोरों मार्ग, अमांपुर तिराहे, गल्ला मंडी, मोहनपुरा मटर मंडी रोड पर वाहनों की चेकिंग की। नियमों के उल्लंघन पर 258 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए। वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन किए अभियान चलाया गया है। मोहनपुरा मटर मंडी में ट्रैक्टर ट्राली व भैंसा बुग्गी पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि सर्दी एवं कोहरा के मौसम के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।