फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic police constables give information about traffic rules to the people while on duty

भाई की मौत का दर्द: यातायात पुलिस के सिपाही ने उठाया ऐसा बीड़ा, हो रही जमकर तारीफ

Thu, 25 Jan 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 10:21 AM IST
सार

यातायात पुलिस के सिपाही ड्यूटी के दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी तो देते ही हैं, इसके साथ ही हेलमेट पहनने के लिए भी जागरुक करते हैं।
 

विज्ञापन
Traffic police constables give information about traffic rules to the people while on duty
रोड पर लोगों को वीडियो दिखाते सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलमेट नहीं पहनने से भाई की जान चली गई तो यातायात पुलिस के सिपाही ऋषिपाल ने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। ड्यूटी के दौरान वह न सिर्फ यातायात नियम बताते हैं, बल्कि मोबाइल में गंभीर दुर्घटनाओं के वीडियो दिखाकर लोगों को सचेत भी करते हैं। यह भी बताते हैं कि एक हादसे में जान तो जाती है, परिवार को भी जिंदगीभर दर्द झेलना पड़ता है। सिपाही की पहल को लोगों के साथ विभागीय अधिकारी सराह रहे हैं।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के शामली के रहने वाले यातायात पुलिस के सिपाही ऋषिपाल ने बताया कि वह पीएसी में तैनात थे। वर्ष 1991 में भर्ती हुए थे। उन्होंने यातायात पुलिस का प्रशिक्षण लिया। 6 महीने पहले आगरा में तैनाती मिली। दो साल पहले उनके भाई संदीप की हादसे में मौत हो गई थी। वह हेलमेट नहीं पहने था। भाई की मौत का दर्द आज भी उनके दिल में है। तभी उन्होंने सोच लिया कि वह लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


चौराहे पर दिखाते हैं वीडियो
ऋषिपाल इन दिनों सुभाष पार्क पर ड्यूटी कर रहे हैं। रेड लाइट होने पर जब वाहनों को लोग रोकते हैं, तब वो ऐसे लोगों को देखते हैं, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता है, तेज गति में आते हैं, सीट बेल्ट नहीं लगी होती है, बाइक पर तीन सवारी चलते हैं। वह हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो दिखाते है। कहते हैं कि दो पहिया वाहन से होने वाले हादसों में सिर में चोट लगती है। इससे जान चली जाती है। निर्धारित गति में वाहन चलाएं। तेज रफ्तार भी हादसों का कारण बन रही है। सीट बेल्ट लगाएं। कंपनी के हेलमेट का प्रयोग करें। चालान के लिए नहीं जान बचाने के लिए पहनें हेलमेट। इस पर लोग भी उन्हें सराह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed