{"_id":"5ccd279abdec22078a1fb571","slug":"traffic-plan-change-in-vrindavan-on-akshaya-tritiya-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर, परिवर्तित रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर, परिवर्तित रहेगा यातायात
Sat, 04 May 2019 11:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के दुर्लभ दर्शन पाने को आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। अन्य मंदिरों में भी भारी भीड़ होगी। इस दिन उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का खाका खींच लिया है। वन-वे व्यवस्था के साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद नजर आएगी। बाहर से भी फोर्स मांगा गया है।
सात मई को अक्षय तृतीया पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ आएगी। छह मई की शाम को यदि भीड़ का दबाव अधिक हुआ तो वृंदावन में भारी वाहनों का प्रवेश भी रोक दिया जाएगा। दिल्ली की ओर से आए वाहन रुक्मिणी विहार पार्किंग जबकि आगरा, अलीगढ़ व एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन सौ शैय्या अस्पताल के पास रोक दिए जाएंगे।
हर साल की तरह उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ से पहले पुलिस-प्रशासन पर्याप्त इंतजाम करता है। शुक्रवार को एसएसपी के कैंप कार्यालय पर हुई मीटिंग में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने अधीनस्थों संग बैठक कर सुरक्षा का पूरा खाका खींचा। बैठक में सभी अधीनस्थों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

दो घंटे तक चली बैठक में छह मई तक सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक प्लान तैयार करके लागू करने के निर्देश एसएसपी ने दिए। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
रमजान को लेकर थाना-चौकियों पर पीस कमेटी की बैठक
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज ने रमजान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की मीटिंग कर लें। जिले के अधिकतर थाना और चौकियों में पीस कमेटियों की मीटिंग कर ली।